Can Ricart ©
2012 में Linguamón – भाषा भवन पोब्लनोउ में स्थापित हो जाएगाजो विकासशील 22@ जिले में है (http://www.22barcelona.com/)। यह जिला तकनीकी नवीनतायों, संपर्क, जीव-औषधीय अनुसंधान व ऊर्जा की कंपनियों के लिये आकर्षक ध्रुव है।
शहर के यह इलाका बदलाव और शहरी पुनर्जनन की प्रबल प्रक्रिया से गुज़र रहा है। कंपनियों, अनुसंधान केंद्रों का जमावड़ा व सांस्कृतिक केंद्रों के एक नये जाल के निर्माण से बार्सेलोना का यह जिला भूमध्य में गतिविधियों व विकास के प्रमुख ध्रुवों में शामिल हो जाएगा।
भाषा भवन पुराने कारख़ाने कान रिकार्त की इमारतों में जगह लेगा: यह कातालुन्या में सूती कपड़े की यांत्रिक ठप्पा-छपाई के पहले कारख़ानों में से एक था और बार्सेलोना में औद्योगीकरण का एक ऐतिहासिक संदर्भ है।
भाषा भवन एक अनोखा और अपने ढंग का एकमात्र सांस्कृतिक केंद्र होगा जो भाषायों के प्रसार, उपयोग और विकास के लक्ष्यों के लिये कार्य करेगा। यह सबके लिये सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित करने वाला एक नया कार्यशील केंद्र बनेगा व जानकारी और नयी सेवायों की एक निर्माण-शाला जो एक बड़े पेशेवर लोगों के समूह की तरफ़ केंद्रित होंगी, वे पेशेवर जन जो एक विविध और अधिक बहुभाषावादी समाज की व्यवस्था पर अब हर दिन अधिक से अधिक विशेष प्रशिक्षण की मांग करते हैं।
यहाँ भाषायों को 7000 वर्ग मीटर स्थान दिया गया है, सूचना समाज और नये सांस्कृतिक संचालन वाले जिले के एकदम मध्य में, जो भाषाई समुदायों, साधारण जनता, विशेषज्ञों व उन संस्थायों से जुड़ा है जो बहुभाषावाद व भाषाई विविधता के मूल्यों के विकास के लिये काम करते हैं।
इसके अलावा 22@ तकनीकी जिले में भाषा भवन की स्थापना भाषायों में प्रयोग की जाने वाली नयी तकनीकों के संदर्भ में इसकी नवीनता ध्रुव की भूमिका को मज़बूत करेगी।
सांस्कृतिक परियोजना
वैश्वीकरण की प्रक्रिया से संबंधित बड़े बदलावों ने संस्कृति, सामाजिक संबंद्धता, संवाद व सह-अस्तित्व, अर्थव्यवस्था और जनसमूहों के विकास में भाषायों की भूमिका की महत्त्वपूर्णता दर्शाई है।
ग्रह की भाषाई विरासत के विनाश व समाजों के बढ़ते हुये बहुभाषावाद ने आज के समय में भाषायों के प्रति एक विशाल रुचि जगाई है, न केवल पेशेवरों या विशेषज्ञ जनता में बल्कि सामान्य जन-साधारण में भी। इस प्रकार अंतर-राष्ट्रीय संस्थानों व सारी दुनिया की सरकारों ने भाषायों से संबंधित नये कार्यक्रमों की शुरुआत की है, जो नयी ज़रूरतों के अनुकूल हैं और ग्रह की भाषाई उत्तरजीविता, भाषाई विरासतों की सुरक्षा व दिन-बर-दिन अधिक विविध होते समाजों की व्यवस्था जैसे विषयों के प्रति एक बढ़ती हुई चैतन्यता को उत्तर देते हैं। 2005 में यूरोपीय संघ ने एक नयी बहुभाषावाद समिति का सृजन किया और संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2008 कोअंतर-राष्ट्रीय भाषा वर्ष घोषित किया गया।
भाषा भवन में नागरिकों को क्या मिल सकता है?
Linguamón – भाषा भवन भाषायों और बहुभाषावाद व्यवस्था को समर्पित एक विशेषीकृत केंद्र होगा। केंद्र की सांस्कृतिक रचना और दैनिक गतिविधि तीन मुख्य कार्यक्षेत्रों में रहेगी:
सांस्कृतिक प्रसार, प्रस्तावों व पहलों द्वारा एक भाषाई रूप से विविध संसार के मूल्य व समृद्धता का अनावरण करने के लिये:
• प्रदर्शनियाँ
• मन-बहलाव और प्रशिक्षण गतिविधियाँ
• दृश्य-श्रव्य सामग्री का निर्माण व प्रसार
बहुभाषावाद व्यवस्था की सेवा व पहलों को कार्यशील कर विशेष सेवायें प्रदान करना। इन में कुछ कार्यक्रम तो आज भी कार्यशील हैं: Linguamón उत्तम आचरण, और Linguamón - UOC बहुभाषावाद प्राध्यापक पद, Linguamón भूमध्य, Linguamón संस्थायें व कंपनी और Linguamón अवलोकन स्थल।
कार्य जालों की स्थापना और सारे संसार में उन केंद्रों व संस्थायों से सहयोग से जो भाषाई विविधता और बहुभाषावाद के मूल्यों के प्रसार के लिये प्रतिबद्ध हैं व मुख्य अंतर-राष्ट्रीय संस्थायों से संबंध से।
संयुक्त राष्ट्र संघ से 22@ - एलपेरिओदिको परिशिष्ट (Suplement El Periódico)