|     हमसे संपर्क करें      |     

LINGUAMÓN - Casa de les Llengües

अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकी समिति

होमपेज > भाषा भवन > अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकी समिति

अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकी समिति

प्रस्तुतिकरण समारोह

Comitè Científic Internacional

पिछले 11 जुलाई, वर्ष 2006 के दिन अति सम्मानीय श्री पास्कुआल मारागाल्य, जो उस समय कातालुन्या सरकार के राष्ट्रपति थे, की उपस्थिति में Linguamón - भाषा भवन की अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकी समिति का गठन हुआ। समिति अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों के एक समूह की बनी है, जिसका ध्येय है भाषा भवन के अंशों का आंकलन, तकनीकी योगदान व इस पहल का विसरण। 
 
इस समिति की अध्यक्षता प्रख्यात वेल्श भाषा-शास्त्री डेविड क्रिस्टल कर रहे हैं, जिन्होंने भाषायों की जीवंतता की महत्त्वपूर्णता पर एक भाषण दिया। इस समिति की रचना विभिन्न क्षेत्रों जैसे भाषा-शास्त्र, समाज-शास्त्र या फिर अर्थ-शास्त्र के विशेषज्ञों को लेकर की गई है।
 
 

इसके सदस्य हैं:

अध्यक्षडेविड क्रिस्टल, वेल्स। भाषा-शास्त्र के प्रभावशाली विशेषज्ञ। लेखक, संपादक, प्राध्यापक, 1995 से ‘ब्रिटिश साम्राज्य के आर्य’ सम्मान से अलंकृत। इनकी ख्याति खास तौर पर इनके अंग्रेज़ी भाषा पर किए गए शोध-कार्य से हुई तथा स्वरोच्चारण व शैली-शास्त्र तथा भाषा-शास्त्र का धार्मिक, शिक्षा व चिकित्सालय संबंधी संदर्भों में उपयोग पर कार्य से भी, विशेष तौर पर लक्षणात्मक व रोगोपचार के लक्ष्यों को लेकर भाषाई पहचान की तकनीकों के समूह के विकास पर किए गए काम से। अभी और कार्यों के साथ-साथ ये वेल्स विश्विद्यालय (बांगोर) में भाषा-शास्त्र के सम्मानीय प्राध्यापक हैं व National Literacy Association (राष्ट्रीय साक्षरता समिति), ब्रिटेन के अध्यक्ष भी। 
 
पीटर ऑस्टिन, ऑस्ट्रेलिया। भाषा-शास्त्री व संकट में पड़ी भाषायों के अकादमिक कार्यक्रम के अध्यक्ष। लंडन विश्वविद्यालय के School of Oriental and African Studies (अफ्रीकी व पूर्वी अध्ययन विद्यालय) के प्राध्यापक। ऑस्ट्रेलिया की भाषायों के विशेषज्ञ।
 
कॉलिन बेकर, वेल्स। वेल्स विश्वविद्यालय, बांगोर के प्राध्यापक। शिक्षा व द्विभाषावाद में विशेषज्ञ।
 
आयो बैंगबोस, नाईजीरिया। अफ्रीकी भाषा-शास्त्री व इबादान विश्वविद्यालय के सेवामुक्त प्राध्यापक। अफ्रीकी भाषायों व भाषाई नीति में विशेषज्ञ।
 
ज्यां क्लाड कोरबेल, केबेक। स्ट्रासबर्ग विश्वविद्यालय से भाषा-शास्त्र में डॉक्टर की उपाधि प्राप्त, केबेक के फ्रांसीसी भाषा कार्यालय के पूर्व-निदेशक व भाषाई नीति पर केबेक सरकार के सलाहकार। 
 
म.कारमेन गारमेंदिया, बास्क देश। संस्कृति की पूर्व मंत्री व बास्क सरकार के भाषा नीति विभाग की पूर्व उप-मंत्री।
 
फ्रांसुआ ग्रिन, स्विटज़रलैंड। जीनिवा विश्वविद्यालय में अर्थ-शास्त्र के प्राध्यापक व भाषा, प्रशिक्षण व अर्थ-शास्त्र में विशेषज्ञ।
 
मोनिका हेलर, कैनेडा। सामाजिक भाषा-शास्त्री व टोरंटो विश्वविद्यालय में प्राध्यापक।  प्रवास के विषय में विशेषज्ञ।
 
म.कार्म जुन्येन्त, कातालुन्या। बार्सेलोना विश्वविद्यालय में सामान्य भाषा-शास्त्र की प्राध्यापक, वर्तमान में संकट में पड़ी भाषायों के अध्ययन समूह Grup d’Estudis de Llengües Amenaçades (GELA) की अध्यक्ष।
 
लुइस एनरिके लोपेज़, बोलिविया। सान सिमोन प्रधान विश्वविद्यालय (Universidad Mayor de San Simón), कोचाबाम्बा के प्राध्यापक व ऐंडीस पर्वतीय देशों के द्विभाषी, अंतर-सांस्कृतिक शिक्षा के प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य सलाहकार। 
 
गिल्येम लोपेज़ कासासनोवास, मेनोर्का। अर्थशास्त्री व स्पेन बैंक के मंत्री। पोंपेउ फाब्रा विश्वविद्यालय में अर्थ-शास्त्र के प्राध्यापक।
 
इसीदोर मारी, इबिज़ा, स्पेन। सामाजिक भाषा-शास्त्री। कातालुन्या मुक्त विश्विद्यालय Universitat Oberta de Catalunya (UOC) के मानव विज्ञान अध्ययन विभाग के निर्देशक। भाषाई नीति व योजना के विशेषज्ञ।
 
मारिआन मिथुन, संयुक्त राज्य अमरीका। सांता बारबरा कैलिफोर्निया विश्वविध्यालय की प्राध्यापिका। उत्तर अमरीका की अल्पांश भाषायों की शोधकर्ता।
 
खुआन कारलोस मोरेनो, माद्रिद, स्पेन। माद्रिद स्वायत्त विश्वविध्यालय में सामान्य भाषा-शास्त्र के प्राध्यापक। भाषाई विविधता व संसार की भाषायों पर किए गए बहुत से अध्ययनों के लेखक।
 
पीटर मुह्लहाउसलर, ऑस्ट्रेलिया। एडीलेड विश्वविध्यालय में भाषा-शास्त्र के प्राध्यापक व लिनाकर कॉलेज, ऑक्सफोर्ड के अतिरिक्त सदस्य। इनके खास विषय हैं भाषाई योजना, पारिस्थितिक भाषा-शास्त्र, क्रियोल भाषाएँ व अंतर-सांस्कृतिक संप्रेषण।  
 
ओस्कार पुजोल, कातालुन्या। बनारस हिंदु विश्वविध्यालय से संस्कृत में डॉक्टर की उपाधि प्राप्त। कासा एशिया, बार्सेलोना के शिक्षण कार्यक्रम के निदेशक।
 
चाविएर साला इ मार्तिन, कातालुन्या। अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अर्थशास्त्री व कोलोंबिया विश्वविद्यालय में प्राध्यापक, साथ ही में पोंपेउ फाब्रा विश्वविद्यालय में अर्थ-शास्त्र के अतिथि प्राध्यापक।
 
जो शील्स, ब्रिटेन। यूरोपीय समिति के सदस्य। यूरोपीय समिति के भाषा नीति विभाग के प्रमुख। शिक्षा के विशेषज्ञ।
 
खेसुस तुसोन, वालेंसिया, स्पेन। बार्सेलोना में सामान्य भाषा-शास्त्र के प्राध्यापक। भाषा-शास्त्र व भाषाई विविधता के प्रकटन पर भिन्न किताबों के रचयिता।
 
लोरेंस वालवेर्दे, मायोर्का, स्पेन। संगणना शास्त्र व कृत्रिम ज्ञान के प्राध्यापक व अब कातालुन्या मुक्त विश्वविद्यालय Universitat Oberta de Catalunya (UOC) में तकनीक-शास्त्र के उप-निदेशक।  संप्रेषण व सूचना तकनीकों में विशेषज्ञ।
 
कॉलिन विलियम्स, वेल्स। सामाजिक भाषा-शास्त्री। कार्दिफ विश्वविद्यालय के प्राध्यापक। सामाजिक विज्ञान, मानवीय भूगोल व भाषाई योजना में विशेषज्ञ।

Generalitat de Catalunya
Casa de les Llengües ©