Linguamón – भाषा भवन कातालुन्या सरकार व बार्सेलोना नगरपालिका द्वारा2005में स्थापित किया गयाएक सरकारीसंस्थान है। हमारा ध्येय हैनागरिकोंको भाषा संसार के निकट लाना; भाषाई समृद्धता को समाज में सकारात्मक तरीके से जीवित रखना; भाषाई विविधता की निरंतरता के प्रतिचेतना का निर्माण करना,औरउन बड़ी संभावनायोंका प्रसार करना जो भाषायों औरउनके समुदायों द्वारा दी जाती हैं।
दूसरीओर विशेष सेवायों के माध्यम सेहम भाषायों के प्रतिसमाज के सामाजिक व आर्थिक विकासकी बेहतरी के लिये कदम उठाते हैं,इस तरह से जिससे बहुभाषावाद व्यवस्था के प्रस्तावित प्रतिरूपसकारात्मक रूप से एक देश कीसामाजिकसंबद्धता, प्रतिस्पर्धात्मकता व अर्थ-व्यवस्थाऔर साथ ही साथनागरिकों के सामाजिक व कार्य-संबंधी विकास के साथ जुड़ें।
Linguamón - भाषा भवनकातालुन्या को समाजों की बहुभाषावाद व्यवस्था व नयी तकनीकों के उपयोग जैसे क्षेत्रों में एक अंतर-राष्ट्रीय संदर्भ बनाने मेंयोगदान देना चाहता है।
हम क्या करते हैं?
Linguamón – भाषा भवन तीन बड़े क्षेत्रों में कार्य करता है।
1. बहुभाषावाद व समाज
भाषायों की जानकारी का व नागरिकों के बीच संसार की भाषाई विविधता के प्रति सम्मान भाव का विकास।
2. बहुभाषावाद और विशेष सेवायें
बहुभाषावाद की व्यवस्था के लिये विशेषज्ञों, संस्थायों व कंपनियों को निर्देशित सेवायों, नियत कार्यों व संसाधनों का निर्माण।
3. बहुभाषावाद और अंतर-राष्ट्रीयसंबंध
कार्य तंत्रों का निर्माण व प्रसार और सारे संसार में भाषाई विविधता, भाषायों व बहुभाषावाद व्वस्था में जुटे अन्य संस्थानों के साथ सहयोग।
प्रतिवेदन
प्रतिवेदन2009 (कातालान में उपलब्ध)
प्रतिवेदन2008 (कातालान में उपलब्ध)
प्रतिवेदन2007 (कातालान में उपलब्ध)
प्रतिवेदन2006 (कातालान में उपलब्ध)
नयाकार्यालय 22@ बार्सेलोना में
2012 में पोब्लनोउ के 22@ जिले में स्थित पुराना कारख़ाना कान रिकार्त Linguamón – भाषा भवन के कार्यालय में तब्दील हो जाएगा।
भाषा भवन एक अनोखा और अपने ढंग का एकमात्र सांस्कृतिक केंद्र होगा जो भाषायों के प्रसार, उपयोग और विकास के लक्ष्यों के लिये कार्य करेगा। यह सबके लिये सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित करने वाला एक नया कार्यशील केंद्र बनेगा व जानकारी और नयी सेवायों की एक निर्माण शाला जो एक बड़े पेशेवर लोगों के समूह की तरफ़ केंद्रित होगा, एक ऐसा समूह जो एक विविध और अधिक बहुभाषावादी समाज की व्यवस्था पर अब हर दिन और अधिक विशेष प्रशिक्षण की मांग करते हैं।
यहाँ भाषायों को 7000 वर्ग मीटर स्थान दिया गया है, सूचना समाज और नये सांस्कृतिक संचालन वाले जिले के एकदम मध्य में, और यह भाषाई समुदायों,साधारण जनता, विशेषज्ञों व उन संस्थायों से जुड़ा है जो बहुभाषावाद व भाषाई विविधता के मूल्यों के विकास के लिये काम करते हैं।
इसके अलावा 22@ तकनीकी जिले में भाषा भवन की स्थापना भाषायों में प्रयोग की जाने वाली नयी तकनीकों के संदर्भ में इसकी नवीनता ध्रुव की भूमिका को मज़बूत करेगी।