Linguamón – भाषा भवन व Universitat Oberta de Catalunya (कातालान आभासी विश्वविद्यालय) ने Linguamón - UOC बहुभाषावाद प्राध्यापक पद की रचना की है, जो 21 दिसंबर 2006 को इन दोनों संस्थायों के प्रतिनिधियों, UOC की मुख्य प्रशासिका इम्मा तुबेल्या व Linguamón – भाषा भवन के निदेशक आन्तोनी मिर द्वारा हस्ताक्षरित समझौते का फल है।
उद्देश्य
यह पद सामाजिक व आर्थिक विकास के माध्यम के रूप में बहुभाषावाद पर खोज, प्रक्षिक्षण, सूचना व दस्तावेज़ बनाने के कार्यों को बढ़ावा देगा। इन उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए यह पद समाज के संसारीकरण की प्रक्रिया में भाषायों व बहुभाषावाद की भूमिका पर सोच-विचार व अंतर-विषयक करने का क्षेत्र बनना चाहता है। इस परिधि में शैक्षिक प्रक्षिक्षण के लिए आवश्यक अंतर-राष्ट्रीय ढांचा बनाने का सुझाव भी देता है।
साथ ही साथ यह पद जनक भी बनना चाहता है, ज्ञान का प्रसार करने के लिए, व ऐसी प्रणालियों को उपलब्ध कराने के लिए जो बहुभाषावाद के गुणों को बढ़ावा देने वाले बदलावों की रचना करें। व एक ऐसा यंत्र जो उच्च स्तरीय, अंतर-राष्ट्रीय प्रतिष्ठा प्राप्त अंवेषकों, विश्वविद्यालय के शिक्षक गण व दूसरी संस्थायों के प्रतिनिधियों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाये।
निदेशक समिति
प्राध्यापक पद की निदेशक समिति में UOC के चार प्रतिनिधि व भाषा भवन के दो प्रतिनिधि हैं। UOC के मानविकी अध्ययन के निदेशक, इसीदोर मारी इस नये पद के निदेशक हैं व मिकेल स्ट्रूबेल, जो इस समय भाषा व संस्कृति अध्ययन के प्राध्यापक हैं, इसके सचिव हैं।
इसीदोर मारी बालेआर द्वीप समूह में दर्शन शास्त्र व कला विभाग में प्राध्यापक थे। 1980 से 1996 तक इन्होनें कातालालुन्या सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया, जैसे भाषाई परामर्श सेवा के निदेशक के रूप में (1980-1988) व कातालुन्या सरकार की भाषाई नीति के उपनिदेशक के रूप में, 1996 तक। उसके बाद वे कातालुन्या मुक्त विश्वविद्यालय (UOC) में कार्य करने लगे।
मिकेल स्ट्रुबेल 1980 में कातालुन्या सरकार की भाषाई सामान्यकरण सेवा के प्रमुख थे। बाद में वे कातालान सामाजिक भाषा-शास्त्र संस्था के निदेशक, कातालान भाषा की सामाजिक समिति (कातालुन्या सरकार की भाषाई नीति पर परामर्श, राय व सामाजिक भागीदारी की संस्था) के सचिव व भाषाई सामान्यकरण संकाय (यह संस्था समाज के हर क्षेत्र में कातालान उपयोग को उत्साहित करती है) के उप प्रधान भी रह चुके हैं। 1999 में इनहोनें कातालुन्या मुक्त विश्वविद्यालय (UOC) में प्राध्यापक पद संभाला।
यूरोपीय आयोग का परामर्श
इस प्राध्यापक पद की रचना यूरोपीय आयोग [COM (2005) 596 final] द्वारा प्रस्तावित बहुभाषावाद पर नए कूटनीतिक ढांचे के अनुसार की गई है। यह विज्ञप्ति देशी, प्रांतीय व स्थानीय सरकारों से मांग करती है कि वे बहुभाषावाद के पक्ष में कदम उठायें व बाकी कार्यक्रमों के साथ-साथ यह भी चाहती है कि भाषाई विविधता के प्राध्यापक पदों के प्रतिदर्श में बहुभाषावाद पर अध्ययन किए जाएं।