|     हमसे संपर्क करें      |     

LINGUAMÓN - Casa de les Llengües

Linguamón उत्तम आचरण

होमपेज > भाषा भवन > Linguamón उत्तम आचरण

Linguamón उत्तम आचरण

उत्तम आचरण

Linguamón – भाषा भवन ने Linguamón बहुभाषी उत्तम आचरण का सृजन किया है जिसकी सुविधायें सारे भाषाई समुदायों को मिलेंगी ताकि संसार की भाषायें समान व एकसंगत रुप से बढ़ें।

Linguamón उत्तम आचरण भाषायों की उत्तरजीविता में सक्रिय व सकारात्मक रुप से योगदान देना चाहता है, व इसलिए अपना कार्य बहुभाषावाद व्यवस्था के उत्तम आचरणों के प्रचार व प्रसार की ओर निर्देशित करता है, जो भिन्न-भिन्न भाषाई समुदायों द्वारा पूर्ण संतुष्टता से परखे जा चुके हैं। 

Linguamón उत्तम आचरण रिपोर्टों व सुझावों के ज़रिये उन संस्थानों (सरकारें, संस्थायें व कंपनियों) की मदद करना चाहता है जो भाषाई विविधता के प्रति सम्मान दिखाने वाला नज़रिया अपनाने के लिये भाषायों की व्यवस्था बदलना चाहते है।

Linguamón उत्तम आचरण इन्हें निर्देशित है:  

• उन सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों को जो भाषाई विविधता के प्रति उत्तरजीविता व सम्मान के मापदंड अपनाना चाहते हैं।  

• उन सरकारी संस्थानों को जो अपने क्षेत्र की भाषाई विविधता के संरक्षण में योगदान देना चाहते हैं। 

• उन संस्थायों, समितियों व कंपनियों को जो भाषाई उपयोग के मापदंडों का पुनः अवलोकन या बदलाव करना चाहते हैं। 

• भाषाई व्यवस्था व योजना व भाषायें सीखाने वाले पेशावरों को, प्रयुक्त भाषाविज्ञान व सामाजिक भाषाविज्ञान के विशेषज्ञों को,... 

• सामान्य लोगों को।

Generalitat de Catalunya
Casa de les Llengües ©