उत्तम आचरण के प्रसार का एक आवश्यक माध्यम है बहुभाषी उत्तम आचरण की निर्देशिका।
प्रसार सेवा का ध्येय है संस्थायों, प्रशासनों व कंपनियों द्वारा उत्तम आचरण अपनाया जाना। इस लक्ष्य के लिए जो साधन उपयोग में लाए जाएँगे वे हैं:
• उत्तम आचरण अपनाए जाने के लिए एक सकारात्मक सोच का सृजन भिन्न-भिन्न तरीकों को मिलाकर: गोष्ठियों व सम्मेलनों में सार्वजनिक प्रस्तुतिकरण, सभायों का चक्रीय संगठन, वाद-विवाद व साझेदारी के स्थानों के संयोजन में सहयोग, प्रासंगिक संग्रहों का विकास, संप्रेषण के माध्यमों की भागीदारी, वगैरह।
• भाषायों की परिस्थिति पर रिपोर्टें बनाना व उनका प्रसार करना, प्रस्ताव व सुझाव देना।
• सार्वजनिक प्रतिदान के द्वारा उत्तम आचरण को सकारात्मक रूप से दृढ़ करना: विशेष प्रस्तावनायें बनाना व दूसरी समितियों को बढ़ावा देना ताकि वे अपनी प्रस्तावनायों की सभायों में बहुभाषावाद की व्यवस्था में उत्तम आचरण को उपयुक्त महत्त्व दें।
• शिक्षण संबंधी सामग्री बनाने के लिए सबको मदद देना; ऐसी सामग्री जो विविधता, बहुभाषावाद की व्यवस्था व उत्तम आचरण को अपनाने का सम्मान करे।
• सार्वजनिक समितियों, नागरिक संस्थायों व समितियों के बीच सहयोग प्रणालियों पर समझौते करवाना ताकि उत्तम आचरण का कार्य आरंभ हो सके।